Raipur Latest News: रायपुर के सुशील विला में ED की दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी; दुर्ग में भी कार्रवाई

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने मंगलवार सुबह राजधानी रायपुर के रवि नगर स्थित सुशील विला में दबिश दी। यह ठिकाना ज्वेलरी और जमीन कारोबारी नितिन डागा से जुड़ा बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम दो गाड़ियों से पहुंची और विला के भीतर दस्तावेजों की जांच शुरू की। कार्रवाई को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि इसकी वजह और जांच के दायरे को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सूत्रों के अनुसार, रायपुर के सुशील विला में ईडी की कार्रवाई सुबह से जारी है। टीम वहां मौजूद दस्तावेजों और अन्य जानकारियों की पड़ताल कर रही है। नितिन डागा का नाम ज्वेलरी और जमीन के कारोबार से जुड़ा बताया जाता है। हालांकि, उनकी कारोबारी गतिविधियों को लेकर जांच हो रही है या कार्रवाई किसी अन्य मामले से संबंधित है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रायपुर के अलावा दुर्ग जिले में भी ईडी ने कार्रवाई की है। यहां ट्रांसपोर्ट कारोबारी गुलशन बघेल के ऋषभ कॉलोनी स्थित घर पर सुबह-सुबह टीम पहुंची। गुलशन बघेल को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी माना जाता है। दुर्ग में चल रही कार्रवाई के संबंध में भी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *