Raipur Latest News: राज्योत्सव से पहले राजधानी में सारंग टीम का फ्लाईपास्ट, 2 नवंबर को नवा रायपुर में होगा एयर शो

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के लोगों को भारतीय वायुसेना के हवाई कौशल की झलक देखने को मिलेगी। भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के हेलीकॉप्टर शुक्रवार, 30 अक्टूबर को रायपुर शहर के आसमान में उड़ान भरेंगे। यह उड़ान दोपहर 12:20 बजे से 12:45 बजे तक निर्धारित है। शहरवासी इस खास नजारे को अपने घरों की छतों से भी देख सकेंगे।

राज्योत्सव के तहत 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में सारंग हेलीकॉप्टर एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की ओर से विशेष एयर शो आयोजित किया जाएगा। इस दौरान टीम अपने शानदार हवाई करतबों, सटीक उड़ान और बेहतरीन समन्वय का प्रदर्शन करेगी। मुख्य एयर शो से पहले आज रायपुर शहर के आसमान में होने वाली हेलीकॉप्टरों की उड़ान लोगों के लिए खास आकर्षण रहेगी।

भारतीय वायुसेना की सारंग टीम अपने अनुशासित और साहसिक हवाई प्रदर्शनों के लिए जानी जाती है। यह टीम स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों से सुसज्जित है और विभिन्न हवाई करतबों के माध्यम से भारतीय वायुसेना की तकनीकी दक्षता और पेशेवर क्षमता का प्रदर्शन करती है। राज्योत्सव के मौके पर होने वाला यह आयोजन राजधानीवासियों के लिए रोमांचक अनुभव साबित होगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *