Durg Latest News: अहिवारा विधायक को अंतिम विदाई देने की तैयारी, दोपहर 2 बजे भेण्ड्रा में होगा अंतिम संस्कार

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे और हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है।

दिवंगत विधायक का पार्थिव शरीर शनिवार, 31 अक्टूबर को विमान से रायपुर लाया जाएगा। इसके बाद राजधानी रायपुर, भिलाई-3 और दुर्ग में अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि के कार्यक्रम होंगे। वहां से पार्थिव देह उनके पैतृक ग्राम भेण्ड्रा (गुंडरदेही, जिला बालोद) ले जाई जाएगी, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पार्थिव शरीर सुबह 8:30 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां सुबह 9:30 बजे तक अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि दी जा सकेगी। इसके बाद सुबह 10:15 बजे पार्थिव देह भिलाई-3 स्थित उनके शासकीय आवास पहुंचेगी, जहां सुबह 11 बजे तक लोग अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

सुबह 11 बजे भिलाई-3 से रवाना होकर पार्थिव शरीर 11:30 बजे जवाहर नगर, दुर्ग पहुंचेगा। यहां दोपहर 12:30 बजे तक अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद पार्थिव देह पैतृक गांव भेण्ड्रा के लिए रवाना होगी।

दोपहर 1 बजे पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा। यहां दोपहर 2 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *