Raipur Latest News: रेलवे स्टेशन रोड पर भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। जिले के गोबरा नवापारा में एक निजी अस्पताल के सामने नाली में भ्रूण मिलने का मामला सामने आया है। घटना वार्ड क्रमांक 7 के रेलवे स्टेशन रोड की है, जहां शनिवार सुबह आयुष्मान अस्पताल के सामने नाली में भ्रूण पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि गर्भपात के बाद भ्रूण को यहां फेंका गया होगा। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास के अस्पतालों से जानकारी जुटा रही है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि भ्रूण को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। निजी अस्पताल के सामने इस तरह भ्रूण मिलने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *