Bastar Latest News: दो करोड़ से ज्यादा कीमत का गांजा बरामद, सप्लायर और खरीदारों की तलाश में जुटी पुलिस

Chhattisgarh Bastar News: बस्तर। छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 476 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 38 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ओडिशा से गांजे की खेप लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर तस्करी में इस्तेमाल हो रहे गांजे को जब्त कर लिया। पुलिस ने गांजे के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही टाटा लोडिंग पिकअप और एक बाइक भी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस तस्करी के नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। इसके जरिए तस्करी में शामिल अन्य लोगों, गांजे के सप्लायर और खरीदारों की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *