Raipur Latest News: नेहरू और बांग्लादेश को लेकर निशिकांत दुबे पर बरसे भूपेश बघेल, बोले- कितना बड़ा पागल आदमी है

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। सांसद संतोष पाण्डेय द्वारा सोनिया गांधी को ‘गांधारी’ और कांग्रेस को ‘दुर्योधन-दुशासन’ कहे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। राहुल गांधी ने ठीक कहा था कि हम उनको पागल कर देंगे।

राहुल गांधी के निमंत्रण पर दिल्ली रवाना होने से पहले भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री के बयान, संसद में चर्चा और भाजपा नेताओं के रुख को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं। भाजपा की ओर से कहा जा रहा है कि मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे। वहीं, अमित शाह पहले कहते थे कि संसद में चर्चा नहीं हो सकती, लेकिन रायपुर आकर राहुल गांधी को संसद में बात करने की सलाह देते हैं। बघेल ने कहा कि राहुल गांधी संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन भाजपा नेता अपनी पुरानी बातें भूल जाते हैं।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के पंडित जवाहरलाल नेहरू को लेकर दिए गए बयान पर भी भूपेश बघेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि नेहरू जी के समय बांग्लादेश बना ही नहीं था। बांग्लादेश का निर्माण इंदिरा गांधी के कार्यकाल में हुआ था। बघेल ने केंद्र सरकार की सैन्य और विदेश नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राजनाथ सिंह ने बदला नहीं लेने की बात कही थी, लेकिन ट्रंप का फोन आने के बाद सीजफायर हो गया। उन्होंने सवाल किया कि जब हमारे जवान आगे बढ़ चुके थे, तो उन्हें रोका क्यों गया? क्या फादरलैंड से फोन आने के कारण ऑपरेशन रोक दिया गया?

धान खरीदी के मुद्दे पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1 नवंबर से ही धान खरीदी शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन सरकार ने इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं नहीं की हैं। पटवारी हड़ताल पर हैं और किसान परेशान हो रहे हैं। बघेल ने आरोप लगाया कि सरकार की धान खरीदी करने की नीयत नहीं है और अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग बातें की जा रही हैं। उन्होंने सरकार से धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जल्द पूरी करने की मांग की।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *