Chhattisgarh Latest News: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! बिजली कंपनियों में JE और DEO समेत 38 पदों पर भर्ती

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की तीनों कंपनियों में कुल 1,501 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए विस्तृत भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर निकाली गई इस भर्ती में द्वितीय श्रेणी के 195 और तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 1,306 पद शामिल हैं। सबसे अधिक रिक्तियां कनिष्ठ अभियंता (JE) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर हैं।

इस भर्ती के तहत छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी, ट्रांसमिशन कंपनी और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में नियुक्तियां की जाएंगी। कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल) के कुल 167 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें जनरेशन कंपनी के 11, ट्रांसमिशन कंपनी के 32 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 124 पद शामिल हैं। वहीं, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 609 पदों पर भर्ती होगी। इनमें जनरेशन कंपनी के 95, ट्रांसमिशन कंपनी के 64 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 450 पद निर्धारित हैं।

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर 2026 को शाम 8 बजे से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 26 नवंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भी इसी समय सीमा तक नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई के माध्यम से जमा किया जा सकेगा।

बता दें कि इस भर्ती को लेकर प्रारंभिक विज्ञापन 7 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। इसके बाद 14 सितंबर 2026 को संशोधन जारी किया गया और अब विस्तृत भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है।

विज्ञापन के अनुसार, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। प्रत्येक पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता संबंधी शर्तों की जानकारी विस्तृत भर्ती विज्ञापन में दी गई है।

तीनों पावर कंपनियों के साझा पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान कंपनियों की प्राथमिकता का क्रम भी बताना होगा। अंतिम चयन के बाद अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट, आवेदन में भरी गई प्राथमिकता और संबंधित कंपनी में उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर कंपनी आवंटित की जाएगी।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *