Aaj Ka Rashifal: 7 नवंबर 2026, शनिवार। आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। आज नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। दिन में प्रीति योग और चित्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छोटी दिवाली का दिन सुख-समृद्धि और खुशहाली से जुड़ा माना जाता है। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ पार्टी या किसी आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के बीच संतुलन बनाए रखेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और राजनीति से जुड़े लोगों की सामाजिक छवि मजबूत हो सकती है। सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और लवमेट से मनपसंद उपहार मिल सकता है। व्यापार में आ रही रुकावटें दूर होने से तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
शुभ रंग- पीला | शुभ अंक- 6
वृष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। शिक्षकों को किसी महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। वरिष्ठजनों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो भविष्य में उपयोगी साबित होगा। घर से काम करने वाली महिलाओं के लिए दिन अनुकूल है। आय और व्यय के बीच संतुलन बना रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखें। नवविवाहित दंपति कहीं घूमने जा सकते हैं।
शुभ रंग- सिल्वर | शुभ अंक- 2
मिथुन राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। बेटी के करियर को लेकर शिक्षकों से चर्चा कर सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना सफल हो सकती है। निजी मामलों में भावुक होने से बचें। कार्यस्थल में बदलाव से नई ऊर्जा मिलेगी और काम की गति बढ़ेगी।
शुभ रंग- नीला | शुभ अंक- 5
कर्क राशि
आज कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। संतान की नौकरी लगने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। उधार के लेन-देन से बचना बेहतर रहेगा। धैर्य के साथ काम करने से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। विरोधी आपसे दूरी बनाए रखेंगे और घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- हरा | शुभ अंक- 6
सिंह राशि
आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। किसानों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और पारिवारिक परिस्थितियों में सुधार होगा। बेवजह के विवादों से दूर रहें। दूसरों के सामने अपनी बात रखने का अच्छा अवसर मिलेगा। काम के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग- नारंगी | शुभ अंक- 2
कन्या राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों को करियर के बेहतर विकल्प चुनने के अवसर मिलेंगे। आप किसी महत्वपूर्ण काम में व्यस्त रह सकते हैं। संपत्ति खरीदने से लाभ मिलने के योग हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शाम का समय परिवार के साथ बिताएंगे। प्रेम संबंधों में उपहार और आपसी समझ से मधुरता बढ़ेगी।
शुभ रंग- गुलाबी | शुभ अंक- 1
तुला राशि
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार में किसी अनुष्ठान का आयोजन हो सकता है। अधिकारियों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। माता-पिता के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। बाहर के खानपान से परहेज करें। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- भूरा | शुभ अंक- 4
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। व्यापार में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। विद्यार्थी अपने प्रैक्टिकल में नए विचार शामिल करेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन होने से खर्च बढ़ सकता है। वर्क फ्रॉम होम करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। पुराने बिगड़े काम बनने के योग हैं।
शुभ रंग- काला | शुभ अंक- 5
धनु राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। मनचाहा काम पूरा होने की संभावना है। घर बनवा रहे लोगों के काम में प्रगति होगी। अपने काम को नए तरीके से करने की योजना बना सकते हैं। परिवार के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेंगे। बेटे की नौकरी लगने से खुशी मिल सकती है। जन्मदिन वाले लोग दोस्तों के साथ बाहर भोजन का कार्यक्रम बना सकते हैं।
शुभ रंग- पीच | शुभ अंक- 1
मकर राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को सहपाठियों का सहयोग मिलेगा और दोस्ती मजबूत होगी। पारिवारिक समस्याएं दूर होने से घर में सुख-शांति का माहौल बनेगा। कार्यक्षेत्र की बाधाएं समाप्त होंगी और काम करना आसान होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। लेखन से जुड़े लोगों की कोई पुस्तक प्रकाशित हो सकती है, जिसे पाठकों की सराहना मिल सकती है।
शुभ रंग- सफेद | शुभ अंक- 6
कुंभ राशि
आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। विरोधियों पर विजय मिल सकती है। किसी नए विषय पर परिवार के साथ चर्चा करेंगे और लोग आपके विचारों से सहमत होंगे। नया रोजगार मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। पुराने दोस्तों से बातचीत होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसानों को खेती में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं।
शुभ रंग- लाल | शुभ अंक- 9
मीन राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक समस्याओं से राहत मिल सकती है। सकारात्मक सोच के साथ रुके हुए काम पूरे करने में सफल होंगे। शिक्षकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। दूसरे लोग भी आपकी कार्ययोजना से प्रेरणा ले सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। घर से निकलने से पहले जरूरी सामान की सूची बना लेना फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग- गुलाबी | शुभ अंक- 7
