Raipur News: टीला एनीकट के पास दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की गई जान

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। दीपावली का त्योहार मनाने अपने गृहग्राम जा रहा एक परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। अभनपुर के टीला एनीकट के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर के लक्ष्मीनगर निवासी शीतल साहू (44 वर्ष) अपनी पत्नी भारती साहू, बेटे और बेटी के साथ दीपावली मनाने गरियाबंद जिले के पसौद गांव जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 1 बजे उनकी कार अभनपुर के टीला एनीकट के पास पहुंची। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हुई और सीधे नदी में जा गिरी।

हादसे में शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू और दोनों बच्चों की जान चली गई। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नदी से चारों के शव बाहर निकाले। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

गोबरा नवापारा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी। हालांकि, वाहन चालक का नियंत्रण किन परिस्थितियों में बिगड़ा, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों का पता लगा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *