Bastar Latest News: कमानार-बुड़गीभाटा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो मेडिकल कॉलेज रेफर

Chhattisgarh Bastar News: बस्तर। जिले के कमानार-बुड़गीभाटा मार्ग पर कड़मा डोंगरी घाट के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दरभा थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, कड़मा डोंगरी घाट के पास दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दीपक नाग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गौरव नाग और किरण नाग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरपाल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सड़क पर मोड़ और ढलान होने के कारण दोनों बाइकों के बीच टक्कर हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *