Durg News: राइस मिल की नर्सरी में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस

Chhattisgarh Durg News: जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के चरोदा इलाके में सोमवार को एक राइस मिल की नर्सरी में अज्ञात युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर जीआरपी चरोदा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, सुबह राइस मिल के मजदूर काम के लिए नर्सरी पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ से लटके एक युवक के शव पर पड़ी। घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पार्षद और जीआरपी चरोदा पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवक की पहचान के साथ मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *