Bhilai News: दीक्षित कॉलोनी में नए सत्संग भवन का उद्घाटन, सांसद विजय बघेल ने दिया सहयोग का भरोसा

Chhattisgarh Bhilai News: दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई के दीक्षित कॉलोनी, कोसा नगर में सांसद निधि से 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित सत्संग सभागार एवं वाचनालय भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने संत कबीर साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और पूज्य संत बलवान साहेब का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद विजय बघेल ने कहा कि संत कबीर साहेब की वाणी मानव जीवन को सही दिशा देने वाली अमूल्य धरोहर है। उनके संदेश समाज को जोड़ने और सद्भाव स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि कबीर मंदिर समिति समाजहित में जो भी प्रस्ताव लाएगी, उसके लिए वे सदैव सहयोग करने को तैयार रहेंगे।

सांसद ने विश्वास जताया कि नवनिर्मित सत्संग सभागार एवं वाचनालय भवन भविष्य में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा, जहां नियमित रूप से संत कबीर की वाणी का सत्संग आयोजित होगा।

कार्यक्रम में पूज्य संत महान साहेब, निकटेश्वर साहेब, पुर्षेन्द्र साहेब, रमण साहेब, कल्याण साहेब, महंत अन्त राम साहेब, साध्वी विजय लक्ष्मी, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, पार्षद संदीप निरंकारी सहित बड़ी संख्या में संत, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अवसर पर पार्षद संदीप निरंकारी ने भवन के लिए पांच पंखे, प्रमोद सिंह ने दो पंखे तथा पोखन साहू ने बिजली वायरिंग की व्यवस्था भेंट स्वरूप प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में संतों ने सत्संग और आशीर्वचन दिए तथा श्रद्धालुओं ने भवन को समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *