Raipur News : 17.13 करोड़ के अवैध टैक्स क्रेडिट मामले में गिरफ्तारी, पूरे नेटवर्क की जांच जारी

GST fraud exposed in Raipur : रायपुर। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGGST) विभाग ने जीएसटी फर्जीवाड़े के एक बड़े मामले में मध्यप्रदेश के कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रायपुर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

जांच एजेंसी के अनुसार, जयदीप सिंह चंदेल और उनकी कंपनी मेरिडियन स्टील्स एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड पर फर्जी बिलों के माध्यम से करोड़ों रुपये का अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) लेने का आरोप है। CGGST को सूचना मिली थी कि कंपनी बिना वास्तविक माल की खरीद-बिक्री किए फर्जी इनवॉइस के आधार पर टैक्स लाभ प्राप्त कर रही है।

इस मामले में 28 नवंबर 2025 को कंपनी के विभिन्न ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया गया था। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड जब्त किए गए। विभाग का दावा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी ने कथित तौर पर फर्जी और अस्तित्वहीन फर्मों के बिलों के आधार पर 15.14 करोड़ रुपये का अवैध ITC प्राप्त किया।

इसके अलावा जीएसटी रिटर्न की जांच में 1.98 करोड़ रुपये के अतिरिक्त टैक्स लाभ का मामला भी सामने आया। इस तरह कुल 17.13 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी ITC लेने का आरोप लगाया गया है।

जांच के दौरान जयदीप सिंह चंदेल का बयान भी दर्ज किया गया। दस्तावेजों के अनुसार उन्होंने DRC-03 के तहत 19.98 लाख रुपये जमा कराए हैं। विभाग का कहना है कि जिन फर्मों के माध्यम से टैक्स क्रेडिट लिया गया, उनमें से कई का जीएसटी पंजीकरण पहले ही रद्द किया जा चुका था।

CGGST इसे फर्जी बिलिंग और कर चोरी का संगठित नेटवर्क मानकर जांच कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार मामले से जुड़े अन्य लोगों और कंपनियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *