Raipur News: बेंद्री डैम में मछली पकड़ना पड़ा भारी, गहरे पानी में डूबा युवक; सर्च ऑपरेशन के बाद मिला शव

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मछली पकड़ने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक का शव बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जशपुर निवासी 30 वर्षीय आशीष टोप्पो के रूप में हुई है। आशीष उरला स्थित एक निजी इस्पात कंपनी में मजदूरी करता था। सोमवार को वह अपने साथियों के साथ बेंद्री डैम में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

घटना की सूचना पर पहुंची SDRF की टीम ने कई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद पथरीडीह पुल के पास से युवक का शव बरामद किया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उरला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *