Durg News: गुरूमुख जुमनानी गैंग से जुड़े होने का शक, 12 लोगों को हिरासत में लिया गया

CG Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गुटखा निर्माण के कारोबार का पर्दाफाश किया है। अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम अंडा और कुथरेल में दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के दौरान वाशिंग पाउडर निर्माण की आड़ में नकली जर्दायुक्त गुटखा तैयार किया जा रहा था।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में टीम ने मौके से 10 बोरियों में लगभग 60 किलो अवैध गुटखा, तीन पैकिंग मशीनें तथा नकली गुटखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की है।

जांच में यह भी सामने आया है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े कुछ लोग पहले छत्तीसगढ़ में चर्चित गुटखा कारोबारी गुरूमुख जुमनानी की फैक्ट्री में काम कर चुके हैं। पुलिस इस कनेक्शन की भी गहन जांच कर रही है।

कार्रवाई के दौरान दोनों गोदामों को सील कर दिया गया है। वहीं मामले में अब तक 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। खाद्य विभाग ने जब्त गुटखे के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं अन्य धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस और खाद्य विभाग का कहना है कि अवैध गुटखा कारोबार में शामिल पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *