Dhamtari News: रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित ठिकानों पर ED की कार्रवाई, घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात

Chhattisgarh Dhamtari News: धमतरी। करीब 3000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले समेत अन्य मामलों में आरोपी कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल एक बार फिर जांच एजेंसी की कार्रवाई के चलते चर्चा में हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की आठ सदस्यीय टीम ने गुरुवार को धमतरी स्थित उनके ठिकानों पर दबिश दी। टीम घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है, जबकि बाहर सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

बताया गया है कि ईडी की टीम कार्रवाई के दौरान कई दस्तावेजों को खंगाल रही है। जांच का फोकस कथित तौर पर पैसों के लेन-देन और उनसे जुड़े रिकॉर्ड पर है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को रायपुर केंद्रीय जेल से कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद रायपुर की धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) अदालत ने उन्हें सात दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया था।

जांच एजेंसी का आरोप है कि शराब घोटाले, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े पैसों को ठिकाने लगाने में रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका रही है। ईडी के मुताबिक, कथित घोटाले की रकम को बड़ी संख्या में इधर-उधर किया गया था।

अब धमतरी स्थित ठिकानों पर चल रही कार्रवाई के दौरान ईडी इन पैसों के लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर घोटाले की रकम कहां और किस माध्यम से भेजी गई थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *