Raipur News : अमित शाह पर कथावाचक प्रदीप मिश्रा की टिप्पणी का वीडियो वायरल, कांग्रेस नेता अजय साहू ने जताई नाराजगी

Chhattisgarh Raipur News : रायपुर। मशहूर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिया गया एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रदीप मिश्रा अमित शाह को कलयुग में शंकर का अवतार बताते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है।

वीडियो को छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता अजय साहू ने फेसबुक पर शेयर किया और प्रदीप मिश्रा पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने अपने पोस्ट में धार्मिक भावनाओं और कथावाचकों को लेकर सवाल उठाते हुए भाजपा पर भी निशाना साधा। उनकी टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर बहस तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा वीडियो करीब एक साल पुराना है। इसमें प्रदीप मिश्रा पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए अमित शाह की तुलना भगवान शंकर से करते हैं। उन्होंने कहा था कि अमित शाह शांत और मौन रहते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर उनका तांडव भी देखने को मिलता है।

वीडियो के दोबारा वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता की टिप्पणी से मामला राजनीतिक विवाद में बदल गया है। जहां एक ओर प्रदीप मिश्रा की टिप्पणी को लेकर चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता के बयान पर भी सोशल मीडिया में प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *