Kawardha News: सेवा और सद्भाव के साथ मनाया विधायक भावना बोहरा का जन्मदिन, बच्चों संग काटा केक

Chhattisgarh Kawardha News : कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कुंडा मंडल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में हवन-पूजन, पौधरोपण, बुजुर्गों को शॉल भेंट, स्कूली बच्चों के साथ केक काटने और रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रम शामिल रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विधायक भावना बोहरा के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर हरि मंदिर में हवन-पूजन से हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के संदेश ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत हरि मंदिर परिसर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में पौधरोपण किया गया।

इस दौरान कुंडा गांव और आसपास के क्षेत्र के बुजुर्गों को शॉल भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया गया। वहीं प्राथमिक स्कूल के बच्चों के साथ केक काटकर और लड्डू वितरित कर विधायक भावना बोहरा का जन्मदिन मनाया गया। स्कूली बच्चों ने भी विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान के जरिए जरूरतमंद मरीजों की मदद करने का संदेश भी दिया गया।

कुंडा मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी ने कहा कि विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना के क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि भावना बोहरा को उनकी जनसेवा के लिए पूरे जिले में ‘एम्बुलेंस वाली दीदी’ के नाम से भी जाना जाता है।

कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, मंडल महामंत्री मनहरण साहू, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबली साहू, जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति अश्वनी यदु, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, महामंत्री निलेश गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा सदस्य, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *