Raipur News: कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों को दी रफ्तार, बीरगांव से भिलाई चरोदा तक नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों को गति देते हुए नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर पर पर्यवेक्षकों एवं सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। सभी नियुक्त पर्यवेक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने प्रभार क्षेत्र में पहुंचकर चुनावी तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम स्तर पर बीरगांव की जिम्मेदारी पर्यवेक्षक डॉ. शिवकुमार डहरिया को दी गई है, जबकि मोतीलाल देवांगन और लेखराम साहू को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। भिलाई में धनेंद्र साहू को पर्यवेक्षक और दीपक दुबे को सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। रिसाली में मोहन मरकाम पर्यवेक्षक और कन्हैया अग्रवाल सह-पर्यवेक्षक होंगे। वहीं भिलाई चरोदा में विकास उपाध्याय को पर्यवेक्षक तथा राजेन्द्र साहू को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है।

नगर पालिका स्तर पर बैकुंठपुर की जिम्मेदारी राजेन्द्र सिंह, शिवपुर चरचा की प्रशांत मिश्रा, सारंगढ़ की चातुरी नंद, जामुल की प्रमोद दुबे और खैरागढ़ की छन्नी साहू को पर्यवेक्षक के रूप में दी गई है।

इसी तरह नगर पंचायत स्तर पर प्रेमनगर में भानुप्रताप सिंह, मारो में सुनील महेश्वरी, नरहरपुर में आनंद पवार, कोन्टा में अवधेश गौतम, भैरमगढ़ में रेखचंद जैन और भोपालपटनम में सततार अली को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस की ओर से की गई इन नियुक्तियों के बाद संबंधित क्षेत्रों में संगठनात्मक और चुनावी गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। पर्यवेक्षकों को अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय संगठन के साथ समन्वय करने और चुनाव तैयारियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *