Korba Latest News: कुसमुंडा से कटकीडबरी लौट रहे भाई-बहन की स्कूटी में लगी आग, दोनों ने कूदकर बचाई जान

Chhattisgarh Korba News: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्कूटी में सवार भाई-बहन ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी स्कूटी जलकर खाक हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पीयूष कंवर अपनी बहन कुसमुंडा से कटकीडबरी लौट रहे थे। इसी दौरान भिलाईबाजार तालाब के पास उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। खतरे को भांपते हुए दोनों ने स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्कूटी आग की लपटों से घिरी दिखाई दे रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में वाहन पूरी तरह जल गया। हालांकि, स्कूटी में आग लगने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कटघोरा कॉलेज के पास भी इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की घटना हुई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल, इस घटना में आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *