Aaj Ka Rashifal: वृषभ, कन्या और धनु राशि वालों के लिए शुभ संकेत, कुंभ वाले गुस्से और कर्क राशि वाले खर्चों पर रखें नियंत्रण

rashifal

Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ राशि वालों को नौकरी और कारोबार में सफलता मिलने के योग हैं, तो कुछ के लिए आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। वहीं कुछ लोगों को अपने खर्चों और गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि शाम 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू होगी। रात 8 बजकर 42 मिनट तक शिव योग रहेगा। सुबह 9 बजकर 5 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र प्रारंभ होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि: आज किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें। जल्दबाजी के कारण काम में गलतियां हो सकती हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, इसलिए एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में विस्तार के लिए नए विचार आ सकते हैं। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। सही दिशा में किए गए प्रयास सफलता दिला सकते हैं।

शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 6

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए कई अच्छी संभावनाएं लेकर आ सकता है। पहले किए गए निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। किसी खास मित्र की मदद करने का अवसर मिलेगा। कारोबार में बदलाव की योजना सफल हो सकती है। लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में राहत मिल सकती है। मेहनत के दम पर कठिन काम भी पूरे कर पाएंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 2

मिथुन राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देंगे और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आ सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। आपके काम करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 7

कर्क राशि: आज आपका दिन सामान्य रहने के संकेत हैं। किसी जरूरत के कारण बचत में से पैसा निकालना पड़ सकता है। हालांकि आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है और कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। बेकार के कामों में समय बर्बाद करने से बचें। जरूरी कामों को प्राथमिकता देना आपके लिए बेहतर रहेगा।

शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 6

सिंह राशि: आज भाग्य का साथ मिल सकता है। जिस काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। किसी मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार में आपसी तालमेल और मधुरता बढ़ेगी। लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, जिसमें पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। महिलाओं के लिए दिन राहतभरा रह सकता है।

शुभ रंग- वायलेट
शुभ अंक- 8

कन्या राशि: आज कारोबार और कामकाज को लेकर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। कारोबारियों को उम्मीद से अधिक लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिल सकती है।

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 1

तुला राशि: आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं, जो भविष्य के लिए लाभकारी साबित होंगे। सामाजिक क्षेत्र में पहचान बढ़ेगी और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर नया कारोबार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छा क्लाइंट मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है।

शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है। विद्यार्थियों को करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। परिवार में बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 5

धनु राशि: आज का दिन अच्छा रहने के संकेत हैं। घर के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से ऑफर मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। घर में धार्मिक आयोजन होने के योग हैं। ऑनलाइन कारोबार से जुड़ी महिलाओं की आय में वृद्धि हो सकती है। जरूरतमंद की सहायता करने का अवसर भी मिलेगा।

शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 2

मकर राशि: आज दिन सामान्य रह सकता है और काम पूरे होने में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है। ऑनलाइन कारोबार करने वालों को बड़ा ऑर्डर मिलने के योग हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनाए रखें, इससे रिश्तों में मजबूती आएगी। धन लाभ के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।

शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 6

कुंभ राशि: आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से बचें। पुराने दोस्तों से बातचीत होगी और पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में कामकाज सामान्य रूप से चलता रहेगा। निजी क्षेत्र में नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करने का प्रयास करें।

शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 9

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रह सकता है। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा और शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। वकीलों को नया केस मिल सकता है, जबकि केमिस्ट का कारोबार करने वालों को अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। रोजगार के नए अवसर सामने आ सकते हैं। हालांकि बातचीत में संयम रखें और किसी के विवाद में पड़ने से बचें।

शुभ रंग- मैरून
शुभ अंक- 4

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *