Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली से पहले प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी। बढ़ी हुई दर 1 नवंबर 2026 से लागू होगी।
राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 3 लाख 85 हजार शासकीय कर्मचारियों और 1 लाख 50 हजार पेंशनरों को लाभ मिलेगा। यानी कुल करीब 5.35 लाख कर्मचारी और पेंशनर इस बढ़ोतरी के दायरे में आएंगे। सरकार के अनुसार, महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में वृद्धि से राज्य के खजाने पर लगभग 36 करोड़ रुपये प्रतिमाह और 432 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि उनकी सरकार शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति संवेदनशील है। दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय उन्हें आर्थिक राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में वृद्धि से कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक लाभ मिलेगा तथा उनके परिवारों में त्योहार की खुशियां और उल्लास भी बढ़ेगा।
