Chhattisgarh Latest News: विकास पाटले, विष्णु प्रसाद यादव और जफर खान निलंबन से बहाल, विभागीय जांच रहेगी जारी

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 100 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में 31 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया गया है। तबादला सूची में 53 मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) और 24 अभियंता शामिल हैं। इनके अलावा विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों की भी नई पदस्थापना की गई है।

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तबादला सूची में 5 लेखापाल, 4 स्वास्थ्य निरीक्षक, 4 भृत्य, 3 कैशियर और 3 सहायक ग्रेड-3 के कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा एक-एक स्टेनोग्राफर, सहायक राजस्व निरीक्षक, कंप्यूटर ऑपरेटर और वाहन चालक का भी स्थानांतरण किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद विभिन्न नगरीय निकायों में अधिकारियों और कर्मचारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

वहीं, विभाग ने तीन मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निलंबन से बहाल करने का आदेश भी जारी किया है। इनमें विकास पाटले, विष्णु प्रसाद यादव और जफर खान शामिल हैं। हालांकि, इनके विरुद्ध चल रही विभागीय जांच जारी रहेगी। बहाली के बाद विकास पाटले को दल्ली राजहरा नगर पालिका, विष्णु प्रसाद यादव को वाड्रफनगर नगर पंचायत और जफर खान को बिलाईगढ़ नगर पंचायत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।

राज्य शासन के आदेश के अनुसार, तीनों अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच जारी रहेगी। उनके निलंबन काल का निराकरण भी प्रचलित विभागीय जांच के गुण-दोषों के आधार पर अलग से किया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *