Raipur Latest News: 700 एमएम पाइपलाइन की मरम्मत से शाम की जलापूर्ति प्रभावित, कई क्षेत्रों में कम मिलेगा पानी

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। राजधानी में मंगलवार 3 नवंबर की शाम जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। तेलीबांधा गुरुद्वारा के पास 700 एमएम व्यास की डीआईए राइजिंग पाइपलाइन में सुधार कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 80 एमएलडी पुराने फिल्टर प्लांट से पानी भरने वाली टंकियों के माध्यम से होने वाली जलापूर्ति पर असर पड़ेगा।

पाइपलाइन सुधार कार्य के कारण राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा और शंकर नगर क्षेत्रों में शाम की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं, खमतराई और भनपुरी की पुरानी पानी टंकी से होने वाली सप्लाई भी आंशिक रूप से प्रभावित होने की संभावना है।

मरम्मत कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों के रहवासियों को शाम के समय पर्याप्त पानी नहीं मिल पाने की आशंका है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पहले से पानी का पर्याप्त इंतजाम कर लें।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *