Chhattisgarh Latest News: राहुल गांधी की PM मोदी को बहस की चुनौती के बाद विजय शर्मा का पलटवार, नक्सलवाद पर चर्चा करने को कहा

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। देश की राजनीति में सार्वजनिक बहस को लेकर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच पर बहस की चुनौती दिए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी राहुल गांधी को चुनौती दी है। उन्होंने नक्सलवाद के मुद्दे पर सार्वजनिक मंच पर बहस करने की बात कही है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि वह किसी भी जगह, किसी भी प्लेटफॉर्म पर और किसी भी समय बहस के लिए तैयार हैं। उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि उनकी पार्टी के कुछ नेता नक्सलियों को अपना हीरो बताते हैं, जबकि झीरम घाटी में उन्हीं की कांग्रेस पार्टी के नेताओं की हत्या हुई थी।

विजय शर्मा ने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या वे नक्सलवाद के मुद्दे पर सार्वजनिक बहस की चुनौती स्वीकार करने का साहस दिखाएंगे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *