Chhattisgarh Latest News: लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से मिले मुख्यमंत्री साय, जशपुर दौरे से पहले हुई शिष्टाचार भेंट

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली के अवसर पर लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री की यह मुलाकात उनके जशपुर जिले के दौरे पर रवाना होने से पहले हुई।

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर 3 बजे रायपुर हेलीपैड से अपने गृहग्राम बगिया के लिए रवाना होंगे। यहां पहुंचने के बाद वे रात्रि विश्राम भी करेंगे।

बगिया रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *