Raipur News: जिला प्रशासन और निगम की संयुक्त कार्रवाई, अवैध निर्माणों पर कसा शिकंजा

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे टीम प्रहरी अभियान के तहत जिला प्रशासन और नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा क्षेत्र में बिना अनुमति बनाए जा रहे चार निर्माणाधीन भवनों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भवनों में निर्मित दीवार, कॉलम, बीम, छज्जा सहित अन्य अवैध संरचनाओं को मशीनों की मदद से हटाया गया।

प्रशासन और निगम की संयुक्त कार्रवाई

यह कार्रवाई रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश तथा नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर की गई। नगर निगम जोन-5 के जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गदर्शन में अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

बिना अनुमति हो रहा था निर्माण

जांच के दौरान चंगोराभाठा स्थित पवार भवन के पीछे चार निर्माणाधीन भवनों में बिना वैध अनुमति के निर्माण कार्य किया जाना पाया गया। इसके बाद नगर निगम, नगर निवेश विभाग, उड़नदस्ता दल और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटाया।

थ्रीडी मशीन से ढहाए गए ढांचे

कार्रवाई के दौरान थ्रीडी मशीन की सहायता से भवनों की दीवारें, कॉलम, बीम, छज्जे और अन्य निर्माण कार्यों को तोड़ा गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अधिकारियों ने नागरिकों से भवन निर्माण से पहले आवश्यक अनुमति लेने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *