Chhattisgarh News: PM मोदी ने तीन रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण, CM साय ने जताया आभार

Chhattisgarh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के चांपा, बालोद और सरोना रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के रेल अधोसंरचना विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित आधुनिक रेलवे स्टेशन यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव देंगे। साथ ही इन स्टेशनों के विकसित होने से व्यापार, पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। यह जनहितकारी पहल प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाली साबित होगी। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हृदय से आभार व्यक्त किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *