Janjgir-Champa News: नहाते समय गहरे पानी में डूबी महिला, रेस्क्यू के बाद तालाब से मिला शव

Chhattisgarh Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा। जिले के खोखरा गांव स्थित बूटरी तालाब में नहाने के दौरान डूबने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर तालाब से महिला का शव बाहर निकाला।

मृतका की पहचान खीखन बाई राठौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह दोपहर करीब 1:30 बजे नहाने के लिए तालाब गई थीं। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को तालाब से बाहर निकाला।

जांजगीर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *