Kondagaon News : कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा को राष्ट्रीय सम्मान, 48वें IPS इंडक्शन कोर्स में मिला हाई अचीवमेंट अवार्ड

Chhattisgarh Kondagaon News : कोंडागांव। कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा (आईपीएस) ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस का गौरव बढ़ाया है। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में आयोजित 48वें आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें “हाई अचीवमेंट सर्टिफिकेट” से सम्मानित किया गया। उन्होंने देशभर के अधिकारियों के बीच टॉप-5 में स्थान बनाया।

6 अप्रैल से 15 मई 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण में अधिकारियों का मूल्यांकन कक्षा में सहभागिता, केस स्टडी, अनुशासन, व्यवहार और एमसीक्यू परीक्षा के आधार पर किया गया। सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एसपी पंकज चंद्रा ने शीर्ष पांच अधिकारियों में जगह बनाई। इसे कोंडागांव और छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान एसपी पंकज चंद्रा ने केशकाल घाटी के ट्रैफिक प्रबंधन पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बढ़ते यातायात दबाव, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आधुनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट की कार्ययोजना प्रस्तुत की, जिसकी राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों ने सराहना की।

इस उपलब्धि पर कोंडागांव पुलिस परिवार में खुशी का माहौल है। जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एसपी पंकज चंद्रा को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कोंडागांव पुलिस आगे भी उत्कृष्ट कार्य कर नई उपलब्धियां हासिल करती रहेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *