Mahasamund News: दोस्तों के साथ बांध घूमने गया युवक गहरे पानी में डूबा, मौके पर मौत

Chhattisgarh Mahasamund News: महासमुंद। शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित मुडमार बांध में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घूमने गए 35 वर्षीय युवक की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26 क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मातम में बदल गईं।

प्रणय गुर्वेकर अपने पांच दोस्तों के साथ स्वतंत्रता दिवस पर मुडमार बांध घूमने गया था। इस दौरान वह नहाने के लिए बांध में उतर गया, लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया। मृतक मिक्चर का व्यापारी बताया गया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *