Raipur News: टिकरापारा में आठवीं की छात्रा का शव फंदे पर मिला, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए आरोप

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की छात्रा आकांक्षा सेन का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिवार ने स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि स्कूल में छात्रा को डांट-फटकार लगाई गई थी, जिससे वह परेशान थी। हालांकि, घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, आकांक्षा सेन छत्तीसगढ़ नगर स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने स्कूल में हुई कथित डांट-फटकार को लेकर चिंता जताई है। उनके आरोपों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना से पहले क्या परिस्थितियां थीं।

टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश सिंह के अनुसार, मामले में मर्ग कायम किया गया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *