Raigarh Latest News: वेबसाइट खुलते ही दिखाई दिया पाकिस्तान का प्रतीक, सिटी कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच

Chhattisgarh Raigarh News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर पाकिस्तान का सिंबल दिखाई देने का मामला सामने आया है। वेबसाइट खोलने पर ऐसा प्रतीक नजर आने की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया है। इस घटना ने नगर निगम की वेबसाइट की साइबर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम आयुक्त बृजेश कुमार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी है। सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वेबसाइट के साथ किसी ने छेड़छाड़ की है या इसके पीछे साइबर हमले की भूमिका है। जांच में तकनीकी पहलुओं की पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वेबसाइट पर पाकिस्तान का सिंबल किस वजह से दिखाई दिया। फिलहाल मामले में किसी साइबर हमले की पुष्टि नहीं हुई है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *