Chhattisgarh Latest News: चक्रवात के बीच अलर्ट मोड में छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय बोले- अभी बाढ़ या जनहानि की सूचना नहीं

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से प्रदेश में हो रही बारिश और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को लेकर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से दूरभाष पर चर्चा की। 29 अक्टूबर को हुई इस बातचीत में मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश के मौजूदा हालात की जानकारी दी। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि चक्रवात के प्रभाव से बारिश हो रही है, लेकिन अभी तक राज्य में कहीं से भी बाढ़ या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को सतर्क रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चक्रवात से प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय पर कार्रवाई की जा सके।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के अलावा आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से भी चर्चा कर चक्रवात से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी ली है। उन्होंने प्रभावित राज्यों को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *