Bilaspur Latest News: संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अभियोजन को झटका, भाई कपिल, पिता जयनारायण समेत 22 आरोपी दोषमुक्त

Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर। बहुचर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बिलासपुर जिला न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी 22 आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। इनमें मृतक संजू त्रिपाठी के भाई कपिल त्रिपाठी और पिता जयनारायण त्रिपाठी समेत परिवार के अन्य सदस्य और कई लोग शामिल हैं। कपिल त्रिपाठी पक्ष के अधिवक्ता आदित्य तिवारी ने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।

बता दें कि 14 दिसंबर 2022 को सकरी बाइपास में कुदुदंड निवासी हिस्ट्रीशीटर और कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने शुरुआती जांच में पारिवारिक और जमीन विवाद को हत्या की साजिश की वजह बताया था। इस मामले में संजू त्रिपाठी के भाई कपिल त्रिपाठी को मुख्य आरोपी मानते हुए जांच शुरू की गई थी।

पुलिस ने मामले में कपिल त्रिपाठी के साथ उनके पिता जयनारायण त्रिपाठी, पत्नी सुचित्रा त्रिपाठी, मुंहबोली बहन कल्याणी, जीजा भरत तिवारी, आशीष तिवारी, रवि तिवारी, प्रेम श्रीवास, सुमीत निर्मलकर, अमन गुप्ता, राजेंद्र सिंह ठाकुर, केदार सिंह और रवि सिंह समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। उत्तर प्रदेश निवासी सावन पाठक, अभिषेक मिश्रा, वाल्मीकि उर्फ पप्पू दाढ़ी और ताबिज अंसारी सहित कुल 22 लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया गया था। अब जिला न्यायालय के फैसले के बाद सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *