Chhattisgarh Latest News: RBC 6-4 के तहत प्रभावित किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को फसल क्षति का तत्काल सर्वेक्षण कराने और प्रभावित किसानों को शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सहायता राशि का वितरण राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) 6-4 के प्रावधानों और निर्धारित मानदंडों के अनुसार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कहा कि चक्रवात ‘अर्नब’ से फसलों को हुए नुकसान के कारण प्रदेश के किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का तत्काल आकलन कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि सर्वेक्षण की प्रक्रिया जल्द पूरी कर प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के बीच किसानों को आर्थिक राहत मिल सके।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *