Jagdalpur Latest News: बाढ़ से प्रभावित किसानों का प्रदर्शन, ट्रैक्टर रैली निकालकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Chhattisgarh Bastar News: बस्तर। जगदलपुर में विभिन्न किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया। रैली में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

प्रदर्शन को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), इंद्रावती नदी बचाओ समिति सहित विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने समर्थन दिया। किसान संगठनों ने सितंबर महीने में हुई भारी बारिश और बाढ़ से किसानों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाते हुए सरकार के सामने राहत और मुआवजे की मांग रखी।

किसानों ने प्रति एकड़ 65 हजार रुपये राहत राशि देने, प्रभावित किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाने और कर्जमाफी सहित विभिन्न मांगें रखीं। संगठनों का कहना है कि बारिश और बाढ़ के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, ऐसे में उन्हें जल्द राहत दी जानी चाहिए।

जगदलपुर में ट्रैक्टर रैली निकालने के बाद किसान संगठनों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद अपनी मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *