CG Weather Alert: प्रदेश में फिलहाल नहीं बढ़ेगी ठंड की रफ्तार, न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं

CG Weather News: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में आने वाली हवाओं की दिशा में बदलाव हुआ है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला फिलहाल थम गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल ठंड बढ़ने की रफ्तार धीमी रहने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटे के दौरान अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि दिवाली से पहले ही प्रदेश में रात के तापमान में लगातार गिरावट शुरू हो गई थी। इसके चलते रात और सुबह के समय ठंड का एहसास बढ़ने लगा था। हालांकि, अब न्यूनतम तापमान में गिरावट की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का था असर

प्रदेश में ठंड बढ़ने की प्रमुख वजह उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं रही हैं। इन हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही थी। अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं की दिशा में बदलाव होने की संभावना है। इसका असर रात के तापमान पर पड़ सकता है और न्यूनतम पारा थोड़ा ऊपर जा सकता है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, कुछ स्थानों पर तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल प्रदेश में ठंड बढ़ने की रफ्तार धीमी रहने के आसार हैं।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *