Dhamtari News: बीजापुर में पदस्थ आरक्षक ने घर पर उठाया आत्मघाती कदम, मचा हड़कंप

Chhattisgarh Dhamtari News : धमतरी। जिले के कानि डबरी गांव में छुट्टी पर घर आए एक आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक की लाश घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान रूप नारायण नागवंशी के रूप में हुई है। वह कानि डबरी गांव के रहने वाले थे और बीजापुर जिले के आमापल्ली में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों की छुट्टी लेकर अपने गांव आए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगा ली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आरक्षक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *