Raipur Latest News: महिला कांग्रेस का 1 नवंबर को दिल्ली कूच, रामलीला मैदान में वोटर अधिकार यात्रा में होंगी शामिल

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में गुरुवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बालोद विधायक संगीता सिन्हा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष, महिलाओं के अधिकारों और आम जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने पदाधिकारियों और महिला नेत्रियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा में संगठन की भूमिका पर जोर दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महिलाओं के हितों तथा आम जनता के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाने और सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखने की बात कही।

महिला कांग्रेस की ओर से 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की योजना बनाई गई है। इसके तहत संगठन की प्रतिनिधि दिल्ली पहुंचकर उनके श्रद्धांजलि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी और देश के प्रति उनके योगदान एवं बलिदान को याद करेंगी।

इसके अलावा 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा में महिला कांग्रेस की प्रतिनिधि शामिल होंगी। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ मतदाताओं के अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे।

बैठक में प्रीति उपाध्याय, नेशनल कोऑर्डिनेटर गंगा यादव, दीप्ति दुबे, पूर्व महापौर प्रत्याशी अंजुमन ठेबर, ब्लॉक अध्यक्ष एवं पार्षद डॉ. करुणा कुर्रे, पीसीसी संयुक्त महासचिव सबा अली, नेशनल ऑब्जर्वर संगीता दुबे, पीसीसी सचिव प्रगति बाजपेयी, हजरुन खान बानो, पूनम यादव, अंजना भट्टाचार्य, अनुसूइया राय, प्रमिला सोनवानी, भुवनेश्वरी डहेरिया, पुष्पलता वैष्णव, विंदुरानी प्रसाद, कल्पना सागर, शिल्पी तिवारी, अपर्णा फ्रांसिस और डिंपल खान सहित प्रदेश की कई महिला पदाधिकारी, नेत्रियां एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। बैठक के अंत में महिला कांग्रेस ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के साथ लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।

 

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *