Bilaspur News: दारू भट्ठी के पास बदमाशों का तांडव, लात-घूंसों और बेल्ट से युवकों को पीटा; पुलिस जांच में जुटी

Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर। शहर के राजकिशोर नगर इलाके में सरेआम गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ बदमाश दारू भट्ठी के पास दो से तीन युवकों को केबल तार, बेल्ट, लात-घूंसों और अन्य वस्तुओं से बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

वीडियो में हमलावर पूरी बेखौफी के साथ युवकों पर हमला करते नजर आ रहे हैं। बीच सड़क पर हो रही इस मारपीट के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि बदमाश लगातार युवकों की पिटाई करते रहे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

सरेआम हुई इस वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हिंसक घटना से लोगों में भय का माहौल बन गया है।

फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर सरकंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *