Dhamtari News: छोटी पिकअप में ठूंसकर ले जा रहे थे भैंस, हादसे के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

Chhattisgarh Dhamtari News: धमतरी। जिले में भैंस तस्करी का मामला सामने आया है। नगरी थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन पलटने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन से 5 भैंस बरामद की हैं। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्राघाटी-चमेदा मार्ग पर पिकअप वाहन पलट गया था। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वाहन में भैंसों को अमानवीय तरीके से ठूंसकर ले जाने का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार पाइपभाटा निवासी ओंकार कुर्रे और उसके दो साथी इन भैंसों को पिकअप में भरकर नवरंगपुर स्थित कत्लखाने ले जा रहे थे।

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास भैंसों के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं था। कम क्षमता वाली पिकअप में मवेशियों को ठूंसकर ले जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने मौके से 5 भैंस बरामद कर उन्हें सुरक्षित कराया।

मामले में नगरी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *