Gariaband News: खुंटगांव चेकपोस्ट पर पुलिस की कार्रवाई, इको वाहन से 18.1 किलो गांजा बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Gariaband News: गरियाबंद। जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। देवभोग थाना क्षेत्र के खुंटगांव चेकपोस्ट के पास पुलिस ने एक इको वाहन से 18 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 9 लाख 5 हजार रुपये है। कार्रवाई के दौरान गांजा परिवहन में इस्तेमाल इको वाहन और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डिंडेश्वर पांडे, उम्र 25 वर्ष, पिता नंद किशोर पांडे, निवासी रतनपुर और सीता पांडे, पति नंद किशोर पांडे, निवासी कलमी तर रानी गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने गांजा, वाहन और मोबाइल फोन सहित जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 5 हजार रुपये बताई है।

कार्रवाई के बाद पुलिस गांजे की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे छत्तीसगढ़ में कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस संभावित तस्करी नेटवर्क और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *