Draupadi Murmu Visit: बस्तर दशहरा में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, जगदलपुर के लालबाग मैदान में होगा कार्यक्रम

Draupadi Murmu

Draupadi Murmu Visit Bastar CG: जगदलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर में आयोजित मुरिया दरबार एवं बस्तर दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12:45 बजे लालबाग मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बस्तर के जनप्रतिनिधि भी रहेंगे मौजूद

बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप और महापौर संजय पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

बस्तर दशहरा की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

बस्तर दशहरा अपनी विशिष्ट परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। यह उत्सव बस्तर की जनजातीय संस्कृति, आस्था और सामुदायिक सहभागिता का महत्वपूर्ण प्रतीक है। मुरिया दरबार इस आयोजन की प्रमुख परंपराओं में से एक है, जिसमें बस्तर की पारंपरिक व्यवस्था और जनभागीदारी की झलक देखने को मिलती है।

राष्ट्रपति की मौजूदगी से बढ़ेगा आयोजन का महत्व

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति से बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार जैसे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष महत्व मिलेगा। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *