Chhattisgarh Latest News: राष्ट्रपति के जगदलपुर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, लालबाग मैदान में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को एकदिवसीय प्रवास पर जगदलपुर आएंगी। इस दौरान वे बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा से जुड़े सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जगदलपुर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने लालबाग मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के लिए निर्धारित दीर्घा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आम नागरिकों की सुविधाओं का जायजा लिया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बी.एन. मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *