Chhattisgarh Latest News: अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर CM साय बोले- प्रदेश की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए उनका सहयोग महत्वपूर्ण

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार 3 नवंबर को स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल, रायपुर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ आगमन पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि माता कौशल्या की पावन भूमि और प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के प्रति केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आत्मीय स्नेह प्रदेशवासियों के लिए शक्ति और विश्वास का संबल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की शांति, सुरक्षा और विकास के प्रति अमित शाह की प्रतिबद्धता एवं सतत सहयोग विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *