Kanker News: जंगल में वन्यजीवों का शिकार पड़ा भारी, वन विभाग ने चार आरोपियों को दबोचा

Kanker News: जिले के बीरगुड़ी वन परिक्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में आरोपी दुर्लभ प्रजाति के गोह सहित अन्य वन्यजीवों का शिकार करते नजर आए थे, जिसके बाद विभाग ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कांकेर जिले के नरहरपुर क्षेत्र के रहने वाले विनोद कुमार टेकाम, घसिया, प्रदीप नेताम और शैलेन्द्र कुमार यादव के रूप में हुई। वन विभाग के अनुसार, आरोपियों ने बीरगुड़ी वन परिक्षेत्र के जंगल में वन्यजीवों का शिकार कर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया था।

वन विभाग ने चारों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

वन विभाग और जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों के शिकार, तस्करी और वन कानूनों के उल्लंघन के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *